औलादों के अपमान से आहत तमिलनाडु के रिटायर्ड सैनिक ने मंदिर को दान की ₹4 करोड़ की संपत्ति
तिरुवन्नामलाई (तमिलनाडु) में जायदाद को लेकर बेटियों द्वारा अपमानित किए जाने के बाद एस विजयन नामक 65 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक ने अपनी ₹4 करोड़ की संपत्ति एक मंदिर को दान कर दी है। उन्होंने संपत्ति के दस्तावेज़ मंदिर के दान पात्र में डाल दिए थे। विजयन ने कहा, "मैं मंदिर के नाम पर अपनी संपत्तियों की रजिस्ट्री भी करवाऊंगा।"
read more at Moneycontrol


