Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस चीफ खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' बयान के खिलाफ BJP आज देशभर में करेगी प्रदर्शन

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Monday, 26 October, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की 'मोदी का बाप भी जाएगा' टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी ने आज (सोमवार) देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "राजनीतिक विरोध की एक गरिमा होती है...लेकिन सार्वजनिक मंच से स्वर्गीय परिजनों को भाषणों में घसीटना राहुल गांधी और समूचे विपक्ष का असली 'संस्कार' बन चुका है।"