कांग्रेस छोड़ने की सोच रही थी हिमानी: रोहतक में मृत मिली कांग्रेस वर्कर की मां
रोहतक (हरियाणा) में मृत मिली कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की मां ने कहा है कि वह कांग्रेस छोड़ने के बारे में सोच रही थी। उन्होंने कहा, "पार्टी में कई लोग उसकी सफलता से नाखुश थे। उन्होंने कहा कि हिमानी को 28-फरवरी को कांठवाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रोग्राम में शामिल होना था लेकिन इसके बाद बेटी लापता हो गई।


