कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा उप-चुनाव में केदारनाथ सीट पर मनोज रावत को बनाया प्रत्याशी
उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को अपना प्रत्याशी बनाया है। दरअसल, केदारनाथ सीट से बीजेपी विधायक शैला रानी रावत का जुलाई में निधन हो गया था जिसके चलते यह सीट खाली हो गई थी। गौरतलब है कि मनोज रावत 2017-2022 में इस सीट से विधायक थे।
read more at ABP न्यूज़


