Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कांग्रेस ने ओम बिरला पर लगाया राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, शेयर किया वीडियो

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 27 June, 2024
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक वीडियो शेयर कर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया है। वीडियो में बिरला राष्ट्रगान की धुन बजने के वक्त चलते हुए दिख रहे हैं। श्रीनेत ने X पर लिखा, "स्पीकर महोदय...राष्ट्रगान के समय जहां हैं वहीं खड़े हो जाना चाहिए...जो आपने किया वह राष्ट्रगान का घोर अपमान है।"
read more at ABP न्यूज़