कांग्रेस ने चुनावों में खराब प्रदर्शन करने पर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति की भंग
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन करने के चलते ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति को भंग कर दिया। बकौल कांग्रेस, नए ज़िला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति होने तक मौजूदा अध्यक्ष कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। गौरतलब है कि शरत पटनायक ओडिशा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
read more at भाषा


