कांग्रेस ने यूपी में तत्काल प्रभाव से सभी ज़िला, शहर और ब्लॉक कमिटियां की भंग
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश, ज़िला, शहर और ब्लॉक कमिटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के अनुसार, प्रदेश में संगठन की मज़बूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
read more at इंडिया टीवी


