प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माता सीता पर टिप्पणी के चलते कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी की आलोचना हो रही है। तिवारी ने कहा, "भगवान राम ने अश्वमेध यज्ञ के दौरान सीता जी की पत्थर की मूर्ति बनवाई थी लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम की सीता कौन थीं और पीएम मोदी की सीता कौन थीं...यह मोदी जी तय करेंगे।"