कांग्रेस है आज की मुस्लिम लीग: वंदे मातरम विवाद के बीच BJP अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर वंदे मातरम के केवल पहले 2-छंद गाने के फैसले पर निशाना साधते हुए उसे 'आज की मुस्लिम लीग' बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस वोट बैंक के लिए देश के आत्मसम्मान से समझौता कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं को बिना टेलीप्रॉम्प्टर पूरा वंदे मातरम गाने की चुनौती दी है।
read more at ABP न्यूज़


