कोंडागांव में NH-30 पर वन मंत्री के काफिले से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 5 घायल
कोंडागांव (छत्तीसगढ़) में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा हादसा टल गया। जूनवानी के पास तेज-रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री की कार और फिर फॉलो वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री के PA अनुराग शर्मा, ड्राइवर और पुलिस जवानों समेत 5 लोग घायल हुए। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
read more at News Hindi


