Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने 2 साल के लिए बढ़ाया मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 20 February, 2025
केंद्र सरकार ने मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी अनंत नागेश्वरन का कार्यकाल 2 साल बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया है। उन्होंने 28 जनवरी 2022 को सीईए का पदभार संभाला था। इससे पहले उन्होंने एक लेखक, शिक्षक और सलाहकार के रूप में काम किया था और 2019-2021 तक प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अस्थायी सदस्य भी रहे हैं।