केंद्र ने फार्मा कंपनियों को कैंसर के इलाज की 3 दवाओं के दाम घटाने का दिया निर्देश
केंद्र सरकार ने फार्मा कंपनियों को कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 3 दवाओं- ट्रस्टुज़ुमैब, ओसिमेर्टिनिब और डर्वालुमैब के लिए एमआरपी कम करने का निर्देश दिया है। सरकार ने यह कदम वित्तवर्ष 2024-25 के आम बजट में की गई घोषणा के अनुपालन में उठाया। बजट में इन दवाओं को सीमा शुल्क से छूट देने की घोषणा की गई थी।
read more at भाषा


