Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 तक बढ़ाया

short by मनीष झा / on Monday, 11 November 2024
केंद्र सरकार ने सोमवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी का कार्यकाल 14 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया। दरअसल, 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी मिसरी 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे। अधिकारियों ने कहा कि प्रावधान जनहित में विदेश सचिव की सेवानिवृत्ति की तिथि के बाद भी सेवा विस्तार की अनुमति देते हैं।
read more at भाषा