Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय कैबिनेट ने जनगणना 2027 के लिए जंबो बजट को दी मंज़ूरी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 12 December, 2025
केंद्रीय कैबिनेट ने जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ के बजट को मंज़ूरी प्रदान की है। सरकार ने बताया कि इस जनगणना के साथ जातिगत गणना भी की जाएगी और इस काम में 30 लाख लोगों को लगाया जाएगा। बकौल सरकार, यह देश की पहली डिजिटल जनगणना होगी और मोबाइल ऐप्स के ज़रिए डेटा जुटाया जाएगा।