केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाकर 50% करें: वित्त आयोग से तेलंगाना CM
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को 16वें वित्त आयोग से केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी मौजूदा 41% से बढ़ाकर 50% करने की अपील की। उन्होंने कहा, "मैं वादा करता हूं कि अगर आयोग ऐसा करता है तो मैं भारत को $5,000 अरब की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य में एक बड़ी ज़िम्मेदारी निभाऊंगा।"
read more at भाषा


