केंद्र सरकार ने आतंकी गतिविधियों में मदद करने वाले JKIM संगठन पर लगाया 5 साल का बैन
केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर इत्तिहादुल मुस्लिमीन (जेकेआईएम) को आतंकी गतिविधियों में मदद करने के लिए गैर-कानूनी संगठन घोषित कर उसे तत्काल प्रभाव से 5-साल के लिए बैन कर दिया है। सरकार ने अधिसूचना में कहा कि यह संगठन देश की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा है। वर्तमान में जेकेआईएम संगठन का संचालन मसरूर अब्बास अंसारी कर रहा है।
read more at Times Now नवभारत


