केंद्र सरकार ने जारी किया 2025 का कैलेंडर
केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को 2025 के लिए भारत सरकार का कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर के लिए 'जनभागीदारी से जनकल्याण' को मुख्य थीम के रूप में चुना गया है। कुल 13 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित इस कैलेंडर की शुरुआत आदर्श वाक्य 'सर्वेषां मंगलं भूयात्' यानी 'सभी का कल्याण हो' से होती है।
read more at PIB


