केंद्र सरकार ने सिगरेट लाइटर के पुर्जों के आयात पर लगाया प्रतिबंध
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि पॉकेट लाइटर, गैस से चलने वाले लाइटर, रिफिल न किए जाने वाले या रिफिल किए जाने वाले लाइटर (सिगरेट लाइटर) के पुर्जों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गौरतलब है, सरकार ₹20 से कम कीमत वाले सिगरेट लाइटर के आयात पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुकी है।
read more at भाषा


