कांवड़ियों ने जनाज़े के लिए रोकी यात्रा, बंद किया DJ; भाईचारे का दिया संदेश
दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सिवाया गांव में रविवार को कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क पर आए एक जनाज़े को हाईवे पार कराने के लिए कांवड़ियों ने निकलने का रास्ता दिया। इस दौरान उन्होंने डीजे बंद रखे व सभी शांति से खड़े रहे। बकौल रिपोर्ट्स, कांवड़िए तबतक खड़े रहे जबतक कि जनाज़े में शामिल सभी लोग कब्रिस्तान की तरफ नहीं बढ़ गए।
read more at YouTube


