Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैंसर से जूझ चुके पर्वतारोही ने 9 घंटे 55 मिनट में माउंट एवरेस्ट फतह कर बनाया नया रिकॉर्ड

short by Himanshu / on Thursday, 28 May, 2026
कैंसर से जंग जीत चुके अमेरिकी पर्वतारोही टाइलर ऐंड्रूज ने माउंट एवरेस्ट फतह कर नया स्पीड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सप्लीमेंट्री ऑक्सीज़न की मदद से 9 घंटे 55 मिनट में एवरेस्ट शिखर फतह किया और नेपाली पर्वतारोही ल्हाक्पा गेलू शेरपा का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शेरपा ने 2003 में 10 घंटे 56 मिनट में यह रिकॉर्ड बनाया था।
read more at Hindustan Times