Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोई अधिकारी अगर घूस मांगे तो उसे जूते से पीटेंगे: बिहार में MLC बंशीधर ब्रजवासी

short by अपर्णा / on Monday, 10 February 2025
समस्तीपुर (बिहार) में एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने कहा है कि बिहार में सबसे बड़ा घोटाला शिक्षा विभाग में हुआ है। उन्होंने कहा, "अगर कोई अधिकारी घूस मांगे तो उसका वीडियो उपलब्ध कराया जाए, ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को जूतों से पीटा जाएगा।" ब्रजवासी पहले नियोजित शिक्षक थे जिन्हें शिक्षा विभाग के तत्कालीन अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बर्खास्त किया था।