केएल राहुल ने 3,211 दिन बाद घरेलू मैदान पर जड़ा टेस्ट शतक, किया 'व्हिसल' सेलिब्रेशन
भारतीय ओपनर केएल राहुल ने शुक्रवार को घरेलू मैदान पर 3,211 दिन (करीब 9 साल) बाद टेस्ट शतक जड़ा जो किसी भारतीय बल्लेबाज़ के दो घरेलू टेस्ट शतकों के बीच सबसे लंबा अंतराल है। राहुल ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में भारत की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद मैदान पर ‘व्हिसल’ सेलिब्रेशन भी किया।
read more at espncricinfo


