कंगना रनौत के साथ दोस्ती ही मेरे बॉलीवुड करियर की एकमात्र अच्छी बात थी: चिराग पासवान
फिल्म 'मिले न मिले हम' (2011) में अभिनेत्री कंगना रनौत संग काम कर चुके व अभिनेता से सांसद बने चिराग पासवान ने कहा है, "मेरे ऐक्टिंग करियर में एक ही अच्छी चीज़ हुई है कि मैं और कंगना बहुत अच्छे दोस्त बन गए।" उन्होंने कहा, "जल्दी ही समझ गया था कि मैं डायलॉग नहीं रट सकता...इतना मेकअप नहीं थोप सकता।"


