Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोच्चि में एअर इंडिया के विमान को बम से उड़ाने की दी गई धमकी, संदिग्ध गिरफ्तार

short by रघुवर झा / on Tuesday, 25 June, 2024
कोच्चि (केरल) से लंदन जाने वाले एअर इंडिया के एक विमान को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि तत्काल विमान की तलाशी ली गई लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। प्रवक्ता के मुताबिक, धमकी भरा कॉल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।