किच्चा सुदीप ने बेस्ट ऐक्टर के लिए कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार लेने से किया इनकार
अभिनेता किच्चा सुदीप ने 2019 के स्पोर्ट्स ड्रामा 'पैलवान' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, "मैंने अवॉर्ड लेना बंद कर दिया है। यह फैसला कुछ निजी कारणों से लिया था...आज भी इस पर कायम हूं। इस सम्मान के लिए सम्मानित जूरी को धन्यवाद देता हूं।"
read more at हिन्दुस्तान


