केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी 'आप'
आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने बताया है कि 'आप' आज राज्यसभा में होने वाले राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन के साथ राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। ईडी के बाद सीबीआई ने केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था।
read more at ANI


