केजरीवाल के जेल में होने के चलते दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कैलाश गहलोत फहराएंगे तिरंगा
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को 15-अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराने के लिए नामित किया है। दरअसल, शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने के चलते इस बार वह राज्य स्तरीय कार्यक्रम में तिरंगा नहीं फहरा सकेंगे।
read more at X


