Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केजरीवाल ने EC से नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने का किया अनुरोध

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Sunday, 2 February 2025
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निर्वाचन आयोग से नई दिल्ली सीट के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त करने का अनुरोध किया है। उन्होंने इस सीट पर 'आप' कार्यकर्ताओं पर हुए हमले का हवाला दिया। आयोग को लिखे पत्र में उन्होंने ऐसे मामलों में कथित रूप से शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने और संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की।
read more at भाषा