Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केजरीवाल से 1000 गुना बेहतर हैं आतिशी: दिल्ली की सीएम को लेकर उप-राज्यपाल

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 22 November, 2024
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने एक कार्यक्रम में कहा है, "मुझे आज खुशी है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री एक महिला हैं। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि वह पिछले मुख्यमंत्री (अरविंद केजरीवाल) से 1000 गुना बेहतर हैं।" इस दौरान मुख्यमंत्री आतिशी भी मौजूद थीं। गौरतलब है, उप-राज्यपाल और 'आप' सरकार के बीच अक्सर टकराव होता रहा है।