Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोटा के युवक ने तैयार किया गोबर व गोमूत्र से चलने वाला जनरेटर, लगातार 8 घंटे चल सकेगा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 4 September, 2024
कोटा के अमनदीप सिंह ने गोबर-गोमूत्र से चलने वाला बिजली का जनरेटर विकसित किया है जिसे उन्होंने एक बायोगैस प्लांट में लगाया है। यह जनरेटर लगातार 7-8 घंटे तक बिजली उत्पादन कर सकता है जिसमें 250-300 गायों का गोबर और मूत्र इस्तेमाल होता है। सिंह ने कहा, "इसकी लागत पहले ज़्यादा थी जिसे हमारी टीम धीरे-धीरे कम कर रही है।"