Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कंटेनर को रोके जाने से सड़ा 89,420 किलो कीवी, कारोबारी को अब कस्टम अधिकारी देंगे ₹50 लाख

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 8 April, 2025
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कस्टम विभाग और एक शिपिंग कंपनी को लुधियाना के एक आयातक को ₹50 लाख का मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। दरअसल, चिली से दुबई के रास्ते आयात किया गया 89,420 किलो कीवी 2023 में करीब 4 महीने तक पोर्ट पर रोके जाने से सड़ गया था। कोर्ट ने इसे 'लालफीताशाही का उदाहरण' करार दिया।
read more at ABP Live