Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कंटेनर से नहीं टकराता तो विमान मकानों से टकरा जाता: नेपाल प्लेन क्रैश का प्रत्यक्षदर्शी

short by अपर्णा कुमारी / on Wednesday, 24 July, 2024
नेपाल में बुधवार को हुए विमान हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी ने 'एएनआई' को बताया है कि अगर विमान एक कंटेनर से नहीं टकराता तो वह आवासीय क्षेत्र में जा गिरता जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो जाते। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, "मैं सुबह अपने गैराज में काम कर रहा था और तभी एक तेज़ आवाज़ सुनी, मुझे लगा कहीं टायर फटा है।"
read more at Hindustan Times