Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कोटक महिंद्रा के फंड स्ट्रक्चर से हमने अदाणी के शेयरों को किया था शॉर्ट: हिंडनबर्ग

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 2 July, 2024
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने बताया है कि उसने अदाणी ग्रुप के शेयरों को शॉर्ट करने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा बनाए गए ऑफशोर फंड स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया था। अदाणी ग्रुप की कंपनियों से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर सेबी द्वारा हिंडनबर्ग रिसर्च को कारण बताओ नोटिस भेजे जाने के बाद हिंडनबर्ग का यह बयान आया है।