Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुणाल ने गलत नहीं कहा, जो गद्दार है वो गद्दार है: एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी को लेकर उद्धव

short by मनीष झा / on Monday, 24 March, 2025
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा के जोक को लेकर हुए विवाद पर कहा है, "मुझे नहीं लगता कि कुणाल कामरा ने कुछ गलत कहा है। जो गद्दार है वो गद्दार है।" उन्होंने कहा, "गद्दार को गद्दार कहना कोई हमला करने जैसा नहीं है।"