Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुत्ते के काटने से मरी भैंस, यूपी में उसके दूध से बना रायता खाने वाले 200 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

short by शुभम श्रीवास्तव / on Monday, 29 December 2025
बदायूं (यूपी) में कुत्ते के काटने से एक भैंस की मौत के बाद उसके दूध से बना रायता खाने वाले करीब 200 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर एहतियातन रेबीज़ का टीका लगवाया है। गांववालों ने वह रायता तेरहवीं के भोज में खाया था। स्वास्थ्य विभाग ने दूध से संक्रमण की संभावना कम बताई और स्थिति नियंत्रण में होने की जानकारी दी।