कुत्ते ने US में चबाया पावर बैंक, विस्फोट होने के बाद आग लगने का वीडियो आया सामने
ओकलाहोमा (अमेरिका) में पालतू कुत्ते ने पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी वाले पावर बैंक को चबा लिया है जिसके बाद उससे चिंगारी निकली। कुत्ते द्वारा मुंह से हटाए जाने के कुछ ही पल बाद पावर बैंक में विस्फोट हो गया और वहां आग लग गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें आग लगने के बाद कुत्ते भागते दिखे।


