कुत्ते ने लकवा पीड़ित बुज़ुर्ग को 103 जगह नोचा, इलाज के दौरान तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत
बाराबंकी (यूपी) में पैरालिसिस (लकवा) की बीमारी से ग्रसित एक 80-वर्षीय बुज़ुर्ग को कथित तौर पर पागल कुत्ते ने 103 जगह नोच डाला जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी तड़प-तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। बुज़ुर्ग की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे कुत्ता उन्हें बुरी तरह लहूलुहान कर चुका था। घटना के वक्त बुज़ुर्ग घर में अकेले थे।
read more at ABP न्यूज़


