Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर गदगद हुए मुकेश अंबानी, दान किए ₹10 करोड़

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 11 October, 2025
भारत के सबसे अमीर बिज़नेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों में दर्शन कर पूजा की। इस दौरान उन्होंने इन मंदिरों के लिए कुल ₹10 करोड़ का दान दिया। मंदिर समिति के मुताबिक, इस राशि का इस्तेमाल धामों के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालु सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण में किया जाएगा।