Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केदारनाथ मार्ग पर शॉर्टकट लेना पड़ा भारी, यूपी के युवक की गई जान; 5 दोस्त फंसे

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 11 June, 2025
उत्तराखंड में केदारनाथ के दर्शन के बाद शॉर्टकट रास्ते से गरुड़चट्टी की ओर जा रहे उत्तर प्रदेश के 6 युवकों में से एक की मंगलवार रात नदी पार करते समय तेज़ बहाव में बहने से मौत हो गई। वहीं, अन्य 5 युवक रास्ता भटककर जंगल में फंस गए जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाल लिया।