कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता 'निर्वा' के 2 शावकों की हुई मौत, 2 दिन पहले दिया था जन्म
मध्य प्रदेश के कूनो नैशनल पार्क में मादा चीता 'निर्वा' के 2 शावकों की मौत हो गई है और उनके शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं। दरअसल, 2 दिन पहले ही मादा चीता 'निर्वा' ने 4 शावकों को जन्म दिया था। गौरतलब है कि 4 शावकों के पैदा होने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुशी जताई थी।
read more at हिन्दुस्तान


