Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन 6 भारतीयों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लिए हैं 600 विकेट?

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday, 6 February 2025
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले छठे भारतीय बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में पहले वनडे में जडेजा ने 9-1-26-3 के आंकड़े दर्ज किए। जडेजा से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट लेने वाले अन्य भारतीय ज़हीर खान (610) कपिल देव (687), हरभजन सिंह (711), रविचंद्रन अश्विन (765) और अनिल कुंबले (956) हैं।
read more at ESPNcricinfo