Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किन कारणों से रुकी बीएमडब्ल्यू की लाखों गाड़ियों की डिलीवरी?

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 10 September, 2024
जर्मन कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने अपनी लाखों गाड़ियों की डिलीवरी रोक दी है। बीएमडब्ल्यू ने मंगलवार को कहा कि किसी सप्लायर द्वारा भेजी गईं 15 लाख गाड़ियों में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (आईबीएस) में तकनीकी खराबी का पता चला है। बीएमडब्ल्यू ने कहा कि गाड़ियों की डिलीवरी रुकने से इस साल के आखिरी 6 महीनों में बिक्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
read more at BMW