कौन थीं दादी रतनमोहिनी जिनके निधन पर पीएम मोदी व राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया है दुख?
आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ की प्रमुख दादी रतनमोहिनी का 101-वर्ष की उम्र में सोमवार देर रात निधन हो गया। 25-मार्च 1925 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में जन्मी रतनमोहिनी 13-साल की उम्र में ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़ी थीं और वह जीवन भर आध्यात्मिकता के लिए समर्पित रहीं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दुख जताया है।
read more at हिन्दुस्तान


