कौन थीं भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी?
भारत में पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी का जन्म 25 जून, 1908 को अंबाला (हरियाणा) में हुआ था। उन्होंने 1963 से 1967 तक यूपी के मुख्यमंत्री का पद संभाला और वह नई दिल्ली और गोंडा लोकसभा सीट से सांसद भी रही थीं। उन्होंने 'भारत छोड़ो आंदोलन' में भाग लिया था और वह महात्मा गांधी की करीबी शिष्या मानी जाती थीं।


