Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन थे कांग्रेस नेता भोलानाथ जिन्होंने इंदिरा गांधी की रिहाई के लिए हाईजैक कर लिया था विमान?

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 24 August, 2024
यूपी की तत्कालीन दोआबा सीट से विधायक रहे भोलानाथ पांडे का शुक्रवार को निधन हो गया। मोरारजी देसाई की सरकार बनने के बाद गिरफ्तार हुईं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की रिहाई को लेकर 1978 में भोलानाथ ने अपने सहयोगी संग इंडियन एयरलाइन्स का विमान हाईजैक कर लिया था। हालांकि, विमान की लैंडिंग के बाद भोलानाथ गिरफ्तार कर लिए गए थे।