Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन थे महालनोबिस जिनकी याद में हर साल 29 जून को मनाया जाता है राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस?

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 29 June, 2024
'भारतीय सांख्यिकी के जनक' के रूप में मशहूर प्रोफेसर पीसी महालनोबिस की जयंती पर 29 जून को हर साल देश में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। पद्म विभूषण से सम्मानित महालनोबिस के मार्गदर्शन में ही 1949 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय सांख्यिकी इकाई बनाई थी जिसे बाद में केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के तौर पर स्थापित किया गया।