केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बढ़ाई गई सुरक्षा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली और भोपाल स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार ने यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय को मिले खतरे के इनपुट के आधार पर उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गृह मंत्रालय को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई शिवराज सिंह के बारे में दिलचस्पी दिखा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


