किन देशों के खिलाफ टेस्ट में सबसे कम रनों से हारा है भारत?
भारतीय टीम 1999 में चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में पाकिस्तान से सबसे कम 12 रनों से हारी थी। इसके अलावा 1977 व 1987 में भारतीय टीम क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से 16 रनों के अंतर से हारी थी। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए मैच में भारत को 22 रनों से चौथी सबसे छोटी हार मिली है।
read more at NewsBytes


