किन पुरुषों में ज़्यादा होता है प्रोस्टेट कैंसर का खतरा? डॉक्टर ने बताया
मैक्स अस्पताल के डॉ. रोहित कपूर के अनुसार, 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा सबसे अधिक होता है। परिवार में इस रोग का इतिहास या असंतुलित लाइफस्टाइल जैसे मोटापा, धूम्रपान और अस्वस्थ खानपान इसका जोखिम बढ़ा सकते हैं। बकौल डॉक्टर, बार-बार पेशाब लगना, जलन या खून आना प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं।
read more at TV9 भारतवर्ष


