कान पकड़ो और उठक-बैठक लगाओ: छत्तीसगढ़ में लेट आने वाले कर्मचारियों से डीएम
छत्तीसगढ़ के कवर्धा ज़िले के ज़िला कलेक्टर गोपाल वर्मा ने देर से आने वाले कर्मचारियों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराई है। इस दौरान कलेक्टर हाज़िरी रजिस्टर लेकर कार्यालय के गेट पर भी बैठे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कलेक्टर कान पकड़े कर्मचारियों से कह रहे हैं, "यह कल से नहीं होना चाहिए, दूसरा मौका नहीं दूंगा।"
read more at लाइव हिन्दुस्तान


